केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 2 मिनट में जानिए बुकिंग की प्रोसेस

सबसे जरूरी बात ये है कि टिकट बुक कराने के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Kedarnath helicopter ticket booking : Kedarnath Helicopter Ticket Booking All Detail
Image: Kedarnath Helicopter Ticket Booking All Detail

रुद्रप्रयाग: हेली सेवाओं ने केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम बनाया है। अगर आप भी हेली सेवा के जरिए केदारनाथ धाम के दर्शन करने जा रहे हैं तो टिकट बुक करा लें।

Kedarnath Helicopter Ticket Booking All Detail

हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग का जिम्मा आईआरसीटीसी को दिया गया है। 8 अप्रैल यानी आज से दोपहर 12 बजे हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी जाएगी। ऑनलाइन टिकट बुक कराते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे एक समय में एक ई-मेल आईडी से 6 सीट और समूह में यात्रा करने पर 12 सीटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा एक आईडी से पूरे यात्रा काल में सिर्फ दो बार टिकट बुक कराया जा सकता है। सबसे जरूरी बात ये है कि टिकट बुक कराने के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए पहले फेज में 25 से 30 अप्रैल तक टिकटों की बुकिंग होगी। टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर जाएं।

यहां लॉगइन कर आईडी बनानी होगी। इसके बाद हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना पड़ेगा। साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक होगा। किराया भी जान लें। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक के लिए हेली सेवा का एक तरफ का किराया 3870 और दोनों तरफ का किराया 7740 रुपये प्रति यात्री है। इसी तरह फाटा से केदारनाथ के लिए एक तरफ का किराया 2750 और दोनों तरफ के लिए 5500 रुपये किराया देना होगा। सिरसी से केदारनाथ के लिए एक तरफ का किराया 2749 रुपये और दोनों तरफ का किराया 5498 रुपये तय किया गया है। गुप्तकाशी से आर्यन एविएशन, व ट्रांस भारत एविएशन, फाटा से पवन हंस, कैस्ट्रल, थंबी और ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन, सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एयर क्राफ्ट कंपनी के माध्यम से हेली सेवा चलाई जाएगी। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।