Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के जल्द ही बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
तिलक के तीखे तेवरों के बीच बीते दिनों उत्तराखंड सरकार के मंत्री गणेश जोशी और अजय भट्ट ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। तिलकराज बेहड़ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं, इस बीच पूर्व सीएम हरीश रावत भी उसने मिलने पहुंचे। दोनों कांग्रेस नेताओं के बीच बंद कमरे में एक घंटे तक बातचीत हुई, हालांकि इस बातचीत को हरीश रावत सामान्य शिष्टाचार बता रहे हैं। आगे पढ़िए
खास बात ये है कि जब बेहड़ का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ, उसके बाद कांग्रेस का कोई भी नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा। कुछ दिन पहले उत्तराखंड सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने उनसे मुलाकात की। गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट भी तिलकराज बेहड़ के घर पहुंचे थे। जिसके बाद तिलकराज बेहड़ के बीजेपी में जाने की चर्चाएं शुरू हो गईं। इस बीच कांग्रेस के बड़े नेता हरीश रावत ने भी तिलकराज बेहड़ से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश के सामने संविधान और लोकतंत्र को बचाने की चुनौती है। मोदी सरकार में विपक्ष का गला घोंटा जा रहा है। इस चुनौती से कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो हंगामा मचा हुआ है, वह सब ठीक हो जाएगा। इस समय बड़ी चुनौतियां संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है।