उत्तराखंड: 5 साल के बच्चे में दिया आदमखोर गुलदार को चकमा, हर कोई कर रहा है तारीफ

नैनीताल में एक 5 साल के बच्चे ने गुलदार के सामने आने पर ऐसी सूझबूझ दिखाई, जिसे अब हर कोई सलाम कर रहा है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Nainital 5 years boy leopard : Nainital 5 Years Boy took brave step in front of Leopard
Image: Nainital 5 Years Boy took brave step in front of Leopard

नैनीताल: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में गुलदार की दहशत कायम है।

5 Years Boy took brave step in front of Leopard

गुलदार सामने आता है तो अच्छे-अच्छों की हिम्मत जवाब दे जाती है, लेकिन नैनीताल में एक 5 साल के बच्चे ने गुलदार के सामने आने पर ऐसी सूझबूझ दिखाई, जिसे हर कोई सलाम कर रहा है। गुलदार को देख बच्चा झाड़ियों में छिप गया, और रात के 11 बजे तक वहीं छिपा रहा। बाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब कहीं जाकर बच्चे में हिम्मत आई और वो झाड़ियों से बाहर निकल आया। अपनी सूझबूझ से गुलदार को चकमा देने वाले बच्चे की हर तरफ तारीफ हो रही है। घटना नैनीताल से सटे रूसी बाईपास क्षेत्र की है, जहां इन दिनों गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। आगे पढ़िए

बुधवार शाम को करीब 6 बजे यहां गांव के लोगों को गुलदार दिखाई दिया, इस दौरान एक नेपाली मजदूर लोकेंद्र बहादुर का 5 साल का बेटा मुस्कान अचानक लापता हो गया। देर रात तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला तो परिजन डर गए। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद गांव पहुंची वन कर्मियों की टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। ग्रामीण भी बच्चे को ढूंढने लगे। तभी रात करीब 11 बजे मुस्कान घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों से बाहर निकल आया। वह काफी डरा हुआ था। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि गुलदार को अपने पास देख वो झाड़ियों में छिप गया था। बच्चा 5 घंटे तक झाड़ियों में छिपा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास एक नहीं बल्कि कई गुलदार घूम रहे हैं। उन्होंने वनकर्मियों से यहां पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।