Uttarakhand weather report: आज उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश से मिलेगी राहत

Uttarakhand weather report: मौसम विज्ञान देहरादून द्वारा मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके मुताबिक आज उत्तराखंड के 05 पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand weather report: uttarakhand weather report 9 april
Image: uttarakhand weather report 9 april

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बीते एक दो दिन से मौसम में थोड़ी सी गर्माहट देखने को मिल रही है।

Uttarakhand weather report 9 april

लेकिन अब मौसम विभाग की मानें तो मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान देहरादून द्वारा मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके मुताबिक आज उत्तराखंड के 05 पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। वेदर रिपोर्ट में बताा गया है कि आज रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 9 अप्रैल को तापमान में थोड़ी सी गिरावट आएगी। इसके बाद 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री हो जाएगा। धीरे धीरे कर उत्तराखंड में तापमान बढ़ने की संभावनाएं हैं।