Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खूब उत्साह है। बीते दिन केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग खुली और महज एक ही दिन में 30 अप्रैल तक के लिए हेली सेवा की सारी टिकटें बुक हो गईं।
30 अप्रैल के बाद की बुकिंग के लिए अभी स्लॉट का समय तय नहीं किया गया। 25 से 30 अप्रैल तक सभी हेली टिकटों की बुकिंग हो चुकी है, सिर्फ छह घंटे के भीतर हजारों टिकटें बुक करा ली गईं। 2673 बुकिंग में 6263 तीर्थयात्रियों ने सीट बुक कराई है। इस बार टिकट बुकिंग का जिम्मा आईआरसीटीसी को दिया गया है। बीते दिन शुरुआत में पेमेंट गेट-वे में तकनीकी दिक्कतें आने से ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों को परेशानी भी हुई। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से 25 अप्रैल से हेली सेवा का संचालन होगा। इसमें नौ हेली कंपनियों के माध्यम से सेवा संचालित की जाएगी। शनिवार को हेली सेवा के लिए यात्रियों ने heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकट बुक कराए।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग 30 अप्रैल तक फुल हो गई है। शुरुआत में कुछ दिक्कतें आई थीं, जिसे ठीक कर दिया गया। बता दें कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने पहली बार केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग का जिम्मा आईआरसीटीसी को दिया है। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसी दिन से हेली सेवा भी शुरू होगी। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक के लिए हेली सेवा का एक तरफ का किराया 3870 और दोनों तरफ का किराया 7740 रुपये प्रति यात्री है। इसी तरह फाटा से केदारनाथ के लिए एक तरफ का किराया 2750 और दोनों तरफ के लिए 5500 रुपये किराया देना होगा। सिरसी से केदारनाथ के लिए एक तरफ का किराया 2749 रुपये और दोनों तरफ का किराया 5498 रुपये तय किया गया है।