आज उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश ओलावृष्टि बर्फबारी का अलर्ट, सावधान रहें

Uttarakhand Weather Report 10 April उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report: Uttarakhand Weather Report 10 April
Image: Uttarakhand Weather Report 10 April

रुद्रप्रयाग: उत्तराखँड में एक बार फिर से बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है।

Uttarakhand Weather Report 10 April

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जनपदों पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश -ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कहीं कहीं बिजली गिर सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि के चलते खड़ी फसल ,बागवानी को नुकसान हो सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। एक बार फिर से आपको बता दें कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में ओलावृष्टि, बिजली चमकने की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 11 से 14 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।