हरिद्वार हाईवे पर बीते दिन 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इसी तरह ऋषिकेश में 25 मिनट का सफर तय करने में लोगों को ढाई घंटे लग गए।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update April
देहरादून: पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क है, जिस वजह से गर्मी बढ़ने लगी है।
Uttarakhand Weather Update April
हालांकि रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हुई। बीते दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 32.7, पंतनगर का तापमान 33.2, मुक्तेश्वर का तापमान 22.1 और नई टिहरी का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने के साथ ही पर्यटक सुकून की चाह में उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं, लेकिन यहां भी पारे में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगले चार दिन मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा। मैदान में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। फिलहाल राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं है।
हर बार की तरह इस बार भी वीकेंड पर उत्तराखंड की सड़कें जाम से जूझती रही। लंबे वीकेंड को यादगार बनाने के लिए पर्यटकों ने उत्तराखंड का रुख किया तो ट्रैफिक व्यवस्था दम तोड़ गई। हरिद्वार हाईवे पर बीते दिन 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इसी तरह ऋषिकेश में 25 मिनट का सफर तय करने में लोगों को ढाई घंटे लग गए। नैनीताल की मालरोड पर भी वाहनों की कतार लगी रही। मुक्तेश्वर, भीमताल, कैंचीधाम समेत तमाम पर्यटन स्थलों पर खूब भीड़ रही। देहरादून में पुलिस ने जाम से बचने को सहस्त्रधारा व मसूरी जाने वाले पर्यटक वाहनों को शहर के बाहरी रूटों से ही डायवर्ट कर दिया था।