अब उत्तराखंड में सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी, एक क्लिक में पढ़ लीजिए मौसम अपडेट

पर्वतीय जिलों में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। यहां भी तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand weather update: Uttarakhand Weather Update 11 April
Image: Uttarakhand Weather Update 11 April

पौड़ी गढ़वाल: मार्च में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होने दिया, लेकिन अब तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है।

Uttarakhand Weather Update 11 April

मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन-चार दिनों में पारा परेशान कर सकता है। मैदानी जिलों में तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। यहां भी तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, सोमवार को देहरादून में तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, पंतनगर में तापमान सबसे अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे पढ़िए

आज राजधानी देहरादून में धूप खिली है, यहां आज तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विकासनगर, पिथौरागढ़, बाजपुर, रामनगर और बागेश्वर में भी मौसम साफ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। बदलता मौसम सेहत के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। हाल ये है कि सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ती है। गर्मी के मौसम में बासी खाना खाने से परहेज करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।