इस रूट पर बाइक या कार से करीब 20 मिनट लग जाते हैं लेकिन पॉड टैक्सी की मदद से ये दूरी 5 मिनट की रह जाएगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Pod taxi will be run between Dehradun Panditwadi to railway station
देहरादून: देहरादून के लोगों के लिए अच्छी खबर है। देहरादून में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तक 6 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी में जुट गया है।
Dehradun Panditwadi to railway station Pod taxi
जी हां इसके लिए प्रारंभिक सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इब जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। आपको बता दें कि देहरादून मेट्रो को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थी। जिस रूट पर मेट्रो नहीं चलेगी, उस रूट पर पॉड कार एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां पहले नियो मेट्रो का संचालन संभव नहीं होने पर रोप-वे चलाने की तैयारी थी। आगे पढ़िए
हालांकि रोपवे की डीपीआर भी बन गई थी। लेकिन, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत इस रूट पर पॉड टैक्सी को ही उपयोगी बताया है। अब शासन की ओर से रोपवे की जगह पॉड टैक्सी चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर देहरादून में इस रूट पर पॉड टैक्सी का रूट क्या होगा। पंडितवाड़ी से देहरादून रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 6 किलोमीटर है। इस रूट पर बाइक या कार से करीब 20 मिनट लग जाते हैं लेकिन पॉड टैक्सी की मदद से ये दूरी 5 मिनट की रह जाएगी। जी हां पॉड टैक्सी चलने पर ये दूरी पांच से सात मिनट में पूरी हो जाएगी। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का कहना है कि हर किमी पर स्टेशन बनाए जाएंगे। इस लिहाज से प्रस्तावित स्टेशनों में देहरादून रेलवे स्टेशन, सहारनपुर चौक, कांवली रोड, बल्लीवाला, वसंत विहार, पंडितवाड़ी, हाल्ट हो सकते हैं।