उत्तराखंड के 3 जिलों में भीषण गर्मी और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी, जानिए कब होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 15 April: Uttarakhand Weather Update 15 April
Image: Uttarakhand Weather Update 15 April

देहरादून: उत्तराखंड में गर्मी लोगों को बड़ा सता रही है। पूरी मार्च झमाझम बरसात के बाद अब उत्तराखंड में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं।

Uttarakhand Weather Update 15 April

पहाड़ से मैदान तक पारा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है। हालांकि, कुछ पहाड़ी इलाकों में बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं, मैदानों में धूलभरी आंधी चलने की भी चेतावनी है। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर जिलों के मैदानी क्षेत्रों में धूल भरी आंधी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है। आगे पढ़िए

ऐसे में लोगों को झुलसने वाली गर्मी का एहसास होगा। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाली 17 और 18 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की बौछारों और ओलावृष्टि की चेतावनी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। बता दें कि राज्य में बीते कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी देहरादून में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते शुक्रवार को दून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार गर्मी लोगों को बेहद सताएगी। 17 एवं 18 अप्रैल को हल्की बरसात की वजह से लोगों को गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है। उसके बाद फिर से तापमान में उछाल आने का अनुमान है।