Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं कुमाऊं रेजिमेंट के जवान जगदीश पांडे की मौत की खबर सामने आ रही है।
शुक्रवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी लाया गया। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जगदीश पांडे एक भीषण हादसे के शिकार हो गए थे। साल 2001 में वह कुमाऊँ रेजीमेंट में भर्ती हो गए थे। 6 महीने पहले जब वो ड्यूटी से घर लौट रहे थे और छुट्टी पर अपने गांव में आ रहे थे। उस दौरान वह सड़क हादसे में घायल हो गए। इसके बाद उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। करीब 1 महीने पहले वो चेकअप के लिए दोबारा आर्मी अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि उन्हें ट्यूमर है। इसके बाद उनके ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद जवान को होश नहीं आया और उन्होंने दम तोड़ दिया। जगदीश पांडे के परिवार में उनकी पत्नी ममता और उनके एक एक बेटा बेटी है।