देहरादून में कारो-बाइक की बिक्री ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, इस बार हुई बंपर खरीददारी

दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले 52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun increase in car market: 43 percent increase in car market in Dehradun
Image: 43 percent increase in car market in Dehradun

देहरादून: राजधानी देहरादून में इस बार कार मार्केट को नई सांसें मिल गई। जी हां इस बार देहरादून में कार बिक्री ने 3 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

Increase in car market in Dehradun

इस साल लोगों ने जमकर कारों की खरीददारी की है। इस साल सबसे अधिक इजाफा व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड किया गया है। कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले 52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। आगे पढ़िए

आपको बता दें कि कोरोनाकाल में कार मार्केट ध्वस्त हो गया था। साथ ही कई उद्योग-धंधे भी चौपट हो गए थे। वाहनों की ब्रिकी में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही थी। कोरोनाकाल के बाद धीरे धीरे हालात सुधरे तो वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। पिछले 3 साल के आंकड़े देखेंगे तो पता चलेगा सालों में वाहनों की बिक्री से देहरादून जिले ने अच्छा मुनाफा कमाया है। साल 2021 में 2062 व्यावसायिक वाहन बिके थे, 1355 कार, 31212 दोपहिया वाहन बिके थे। इस साल व्यावसायिक वाहन 5146 बिके हैं। कारेे 19277, 47231 बाइक बिकी हैं। कुल मिलाकर वाहन मार्केट ने 43 फीसदी इजाफा कर दिया है।