Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: अगर आप पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम गए हैं, तो आप जानते ही होंगे कि ये रास्ता कितना मुश्किल है..एक हल्की सी चूक किसी की मौत का कारण बन सकती है।
लेकिन इस खतरनाक रास्ते पर अपने रियल लाइफ खतरों का खिलाड़ी देखा है? अगर नहीं देखा तो हम आपको बकायदा इस डेंजरस एडवेंचर को करने वाले शख्स से रू-ब-रू करवा देते हैं। इसकी ड्राइविंग स्किल देखकर आप भी दातों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे। केदारनाथ पैदल मार्ग की खतरनाक दिखने वाली ऊंचाई पर ट्रैक्टर चलाता एक शख्स हर किसी के रौंगटे खड़े कर रहा है। जब पैदल चलने वाले यात्रियों को ही ये रास्ता खतरनाक दिखता है, ऐसे में ये शख्स यहां बड़े सधे हुए तरीके से ट्रैक्टर चला रहा है। इस हैवी ड्राइवर का नाम है विरमल शाही..आगे देखिए वीडियो
विरमल शाही वो शख्स है, जो केदारनाथ आपदा के बाद से यहां लगातार काम कर रहे हैं। जाहिर है कि इस काम को करने के लिए गजब का साहस और हिम्मत चाहिए, बेजोड़ नियंत्रण और जबरदस्त फोकस का ये नजारा आपने शायद बहुत कम देखा होगा। अब विरमल इस काम में परफेक्ट हो चुके हैं। केदारनाथ की हर परिस्थिति में खुद को ढालते हुए विरमल इस हैरतंगेज काम को अंजाम दे रहे हैं ताकि यहां आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इस तरह से केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों में विरमल अपना जबरदस्त योगदान दे रहे हैं। हम विरमल को बस इतना कहेंगे कि ये काम बेहद साहस का है। इसलिए जो भी करें, जरा संभलकर देखिए वीडियो..वीडियो साभार- हिन्दुस्तान