Uttarakhand Weather: रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में करवट बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी

इस बीच उत्तराखंड के 5 जिलों अगले 3-4 दिन बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। आप भी पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Uttarakhand Weather News 16 april
Image: Uttarakhand Weather News 16 april

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। इस बीच उत्तराखंड के 5 जिलों अगले 3-4 दिन बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather News 16 april

राज्य मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद 18 और 19 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। 18 अप्रैल को उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। आगे पढ़िए

इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बाकी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि उत्तराखंड के कुछ जिलों में 16 और 17 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 18 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी। आज 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा 17 अप्रैल को अधितम और न्यूनतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री तक पहुच सकता है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद 18 ,19 अप्रैल को तापमान में गिरावट दर्ज होगी।