दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 16 April
चमोली: उत्तराखंड में गर्मी फिर सितम ढाने लगी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
Uttarakhand weather update 16 april
सिर्फ मैदानी इलाके ही नहीं, पर्वतीय इलाकों में भी पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। बात करें मैदानी क्षेत्रों की तो फिलहाल यहां गर्मी की मार से राहत नहीं मिलेगी, हां पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। अगले तीन दिन मैदानों में मौसम शुष्क और पहाड़ों में आंशिक बादल रह सकते हैं। अगले तीन दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें व ओलावृष्टि हो सकती है। आगे पढ़िए
19 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि के आसार हैं, इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को पिथौरागढ़ के कई क्षेत्रों में तेज अंधड़ चला। धारचूला में भी तेज वर्षा हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की भी खबर है। पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, लेकिन मैदानों में राहत नहीं मिल रही। अप्रैल महीने में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले सात साल में अप्रैल में पहले 15 दिन में पारा कभी 36.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं गया, लेकिन इस बार अप्रैल के पहले पखवाड़े में दून का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिस तरह के हालात बने हुए हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की मार सहने के लिए तैयार रहना होगा।