देहरादून: ड्रीम इलेवन जैसे ऑनलाइन गेमिंग ऐप लोगों को लखपति-करोड़पति बना रहे हैं।
अब तक उत्तराखंड के कई लोग फैंटेसी टीम बनाकर लाखों-करोड़ों की रकम जीत चुके हैं। इस बार उत्तराखंड के हीरा सिंह की किस्मत चमकी है। जिन्होंने ड्रीम इलेवन में फैंटेसी टीम बनाकर दो करोड़ की रकम जीती है। उत्तराखंड के रहने वाले हीरा सिंह अब तक 532 कांटेस्ट खेल चुके हैं। जिसमें उनका विनिंग रेट 56 परसेंट रहा है। शनिवार को हुए आईपीएल मैच में हीरा सिंह ने लोकेश राहुल को कैप्टन और एस राजा को वाइस कैप्टन बनाया था। उन्हें पता था कि इस पिच पर रन कम और विकेट ज्यादा गिरेंगे। इसलिए उन्होंने चार ऑलराउंडर और चार बॉलर को शामिल कर टीम बनाई थी। आगे पढ़िए
हीरा सिंह की ट्रिक काम कर गई और वो एक झटके में दो करोड़ रुपये जीत गए। बता दें कि 15 अप्रैल दिन शनिवार को दो आईपीएल मैच खेले जाने थे। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस दिल्ली कैपिटल का था जो कि 3:30 बजे से शुरू था और 7:15 पर खत्म हो गया। दूसरा मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स वर्सेस पंजाब किंग के बीच था। जो 7:30 बजे से शुरू हुआ। इस मैच में लखनऊ ने सबसे पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। पंजाब को 159 रन का लक्ष्य मिला, जिसे पंजाब ने 19 ओवर 3 बॉल में बनाकर जीत लिया। इनमें से एक मैच में जम्मू-कश्मीर का युवक करोड़पति बना, जबकि दूसरे मैच में उत्तराखंड के हीरा सिंह विजेता रहे।