अक्टूबर-नवंबर में होगी उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट, PM करेंगे उद्घाटन..जानिए क्या होगा खास

उत्तराखंड में अक्टूबर-नवंबर में होगा इन्वेस्टर समिट, पीएम मोदी द्वारा होगा उद्घाटन..आप भी पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uttarakhand investor summit: uttarakhand investor summit in october november
Image: uttarakhand investor summit in october november

देहरादून: वर्तमान सरकार ने उत्तराखंड की जनता से क़ई बड़े वादे किए हैं जिनमें जीएसडीपी को दोगुना करने का भी वादा है और इस पर भी सरकार ने काम शुरू किया गया है।

Uttarakhand investor summit in october november

ऐसे में प्रदेश की आर्थिकी को एक पुश देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर भी सरकार ने काम प्रारंभ कर दिया है। यह वैश्वीकरण का जमाना है और वैश्वीकरण के इस जमाने में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना बेहद जरूरी है। ऐसे में उत्तराखंड राज्य भी अब वैश्विक स्तर पर निवेशकों को लुभाने की तैयारी कर रहा है। पुष्कर सिंह धामी सरकार आगामी अक्टूबर अथवा नवंबर माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारी कर रही है। जी हां, सबसे अच्छी बात यह है कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करने उत्तराखंड पधारेंगे।

इस समिट में देश-विदेश से पूंजी निवेशकों को उत्तराखंड आमंत्रित किया जाएगा, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में निवेश हो सके। इस वर्ष आगामी अक्टूबर या नवंबर माह में इस समिट का आयोजन हो सकता है। प्रदेश में पूंजी निवेश जितना अधिक होगा, राज्य की आर्थिकी उतना मजबूत होगी, और साथ में युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। वर्ष 2018 में भी इन्वेस्टर्स समिट हो चुका है और इसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों ने राज्य में निवेश किया था। उसी के दूसरे संस्करण की तैयारी की जा रही है। समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए दुबई, सिंगापुर और यूरोप के देशों में रोड शो भी किए जाएंगे। इस समिट से न केवल उत्तराखंड की इकोनॉमी बूस्ट होगी बल्कि आने वाले वक्त में भी निवेश करने वालों के लिए यहां के द्वार खुल जाएंगे जिससे रोजगार उत्पन्न होगा।