कल होगी उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, इन बातों पर हो सकता है फैसला

देहरादून में कल सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि किन किन मुद्दों पर फैसला हो सकता है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
uttarakhand dhami cabinet meeting 18 april: uttarakhand dhami cabinet meeting 18 april decision
Image: uttarakhand dhami cabinet meeting 18 april decision

देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।

Uttarakhand dhami cabinet meeting 18 april

इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि ये मीटिंग सचिवालय में होने जा रही है। कैबिनेट की बैठक में निवेश और अवस्थापना पर बात बन सकती है। इसके अलावा नीति आयोग की तर्ज पर थिंक टैंक सेतु लाने पर चर्चा हो सकती है। खबर है कि इस मीटिंग में अंतोदय और प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा शिक्षा, कृषि, गृह विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। एक बार फिर से आपको बता दें कि ये मीटिंग कल यानी मंगलवार को होने जा रही है।