अब तक उत्तराखंड के कई लोग फैंटेसी टीम बनाकर लाखों-करोड़ों की रकम जीत चुके हैं। इस बार उत्तराखंड के वीरेन्द्र सिंह की किस्मत चमकी है। जिन्होंने ड्रीम इलेवन में फैंटेसी टीम बनाकर 40 लाख की रकम जीती है। उत्तराखंड के रहने वाले वीरेन्द्र सिंह काफी वक्त से ड्रीम 11 खेल रहे हैं हालांकि इसके रिस्क को भी आप अच्छी तरह से जानते होंगे। शनिवार को हुए आईपीएल मैच में वीरेन्द्र को पता था कि इस पिच पर रन कम और विकेट ज्यादा गिरेंगे। इसलिए उन्होंने सधे हुए तरीके से टीम बनाई थी। आगे पढ़िए
वीरेन्द्र सिंह की ट्रिक काम कर गई और वो एक झटके में 40 लाख रुपये जीत गए। बता दें कि 15 अप्रैल दिन शनिवार को दो आईपीएल मैच खेले जाने थे। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस दिल्ली कैपिटल का था जो कि 3:30 बजे से शुरू था और 7:15 पर खत्म हो गया। दूसरा मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स वर्सेस पंजाब किंग के बीच था। जो 7:30 बजे से शुरू हुआ। इस मैच में लखनऊ ने सबसे पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। पंजाब को 159 रन का लक्ष्य मिला, जिसे पंजाब ने 19 ओवर 3 बॉल में बनाकर जीत लिया। इनमें से एक मैच में जम्मू-कश्मीर का युवक करोड़पति बना, जबकि दूसरे मैच में उत्तराखंड के हीरा सिंह 2 करोड़ जीतकर विजेता रहे। इसके अलावा इसी मैच में उत्तराखंड वीरेंद्र सिंह ने भी 40 लाख रुपये जीते हैं।