उत्तराखंड में झुलसाने लगी भीषण गर्मी, जानिए कब होगी झमाझम बारिश..पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

रविवार को मसूरी में भी भीषण गर्मी महसूस की गई। दिन के वक्त यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Latest Update: Uttarakhand Weather Latest Update 17 April
Image: Uttarakhand Weather Latest Update 17 April

रुद्रप्रयाग: प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।

Uttarakhand Weather Update 17 April

इस बार गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पिछले तीन दिन से तापमान लगातार 37 डिग्री के आसपास चल रहा है। सोमवार को भी तापमान 37 डिग्री के आसपास ही रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने रात में कुछ क्षेत्रों में हल्के गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना जताई है। इसके बाद 18 और 19 अप्रैल को पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। रविवार को मसूरी में भी भीषण गर्मी महसूस की गई। दिन के वक्त यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि देर शाम को ठंडी हवा चलने के बाद मौसम सुहावना हो गया। पर्यटक मालरोड में घूमते नजर आए। आगे पढ़िए

मसूरी में पिछले एक सप्ताह में रविवार का दिन सबसे गर्म रहा। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की मार पड़ रही है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। इसी के साथ पहाड़ों में भी तपिश बढ़ गई है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। चटख धूप पहाड़ से लेकर मैदान तक झुलसा रही है। बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही से भी लोग बीमार पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायतें मिल रही हैं। अस्थमा और पेट के रोगियों की दिक्कतें भी बढ़ी हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वायरल इन्फेक्शन होने पर डॉक्टर की सलाह लें, स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।