Uttarakhand Weather Update 19 April उत्तराखंड में पड़ेगी झुलसने वाली गर्मी, 19 अप्रैल को भारी बारिश को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 19 April Orange Alert
देहरादून: इस समय पूरा उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
Uttarakhand Weather Update 19 April
चटख धूप पहाड़ से लेकर मैदान तक झुलसा रही है। मार्च तक मौसम सुहावना बना रहा और मौसम में हल्की हल्की ठंडक बरकरार रही मगर अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी ने लोगों को परेशान रखा है। उत्तराखंड समेत लगभग पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से परेशान है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। आगे पढ़िए
मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारे में और इजाफा होने के आसार हैं। वहीं, आगामी बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन मैदानों में मौसम शुष्क और पहाड़ों में आंशिक बादल रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें व ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, 19 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि को मध्यनजर रखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बरसात के बाद फिर से भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।