केदारनाथ हेलीकॉप्टर के लिए खुला गया दूसरा स्लॉट, ऐसे कराइए अपनी टिकट बुक..जानिए प्रोसेस

अगर आप हेली सेवा के जरिए केदारनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं तो टिकट बुक कराने के समय का ध्यान रखें।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kedarnath helicopter booking detail : kedarnath helicopter booking ticket booking process second slot open
Image: kedarnath helicopter booking ticket booking process second slot open

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालु ध्यान दें। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल आज से दोबारा खोला जाएगा।

Kedarnath helicopter booking ticket booking process

दूसरे स्लॉट में 1 से 7 मई तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी। अगर आप हेली सेवा के जरिए केदारनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं तो टिकट बुक कराने के समय का ध्यान रखें। आईआरसीटीसी के पोर्टल पर आज 12 बजे से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। हेली सेवा के लिए स्लॉट के हिसाब से टिकटों की बुकिंग की जा रही है। आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी ने 25 से 30 अप्रैल के लिए बुकिंग शुरू की थी। तब एक ही दिन में सभी टिकट फुल हो गई थी। मंगलवार से हेली टिकटों की बुकिंग के लिए दूसरा स्लॉट शुरू किया जाएगा। टिकट कैसे बुक करना है, ये भी जान लें। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर जाकर लॉग इन आईडी बनानी होगी।

आईडी बनने के बाद यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करना होगा। इसके बाद यात्रा की डेट और स्लॉट टाइम भरना होगा। यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। प्रक्रिया पूरी होते ही आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान करें, और बस टिकट बुक हो गया। कुछ अन्य नियमों का भी ध्यान रखें। जैसे यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी भी दिखानी होगी। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा। बता दें कि हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार आईआरसीटीसी को बुकिंग की जिम्मेदारी गई है। 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन की जा रही है, जबकि 10 प्रतिशत टिकटों को इमरजेंसी कोटे के रूप में रखा गया है। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं।