मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 18 April
देहरादून: गर्मी से बेहाल लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलने वाला है। इस दौरान कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update 18 April
मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं आंधी या तूफान की शक्ल भी ले सकती हैं। रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में कई जगह ओले गिरने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का बदला हुआ मिजाज 21 अप्रैल तक बना रह सकता है। सोमवार को भी गर्मी ने लोगों को खूब सताया। आगे पढ़िए
मैदानी इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर तक गर्मी काफी बढ़ गई। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंहनगर आदि मैदानी इलाकों में गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं दोपहर बाद बादल छाने और हवा चलने से तापमान में कमी दर्ज की गई। चमोली के मंडल, गौरीकुंड, पौड़ी एवं बागेश्वर क्षेत्र में बादल छाये रहे, जिससे इन पहाड़ी इलाकों मौसम सुहावना हो गया। आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ जनपदों में बारिश होने का अनुमान जताया है।