बड़ी खबर: देहरादून के इस इलाके में अब नहीं होंगे नए निर्माण, पूरा क्षेत्र बनेगा चाय का बागान

अगर आप देहरादून के अंबीवाला क्षेत्र में नया घर, दुकान या मकान बनाने की सोच रहे हैं अपना फैसला बदल दीजिए।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun ambiwala new construction ban : No new construction in Dehradun tea garden Ambiwala
Image: No new construction in Dehradun tea garden Ambiwala

देहरादून: देहरादून के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आप देहरादून के अंबीवाला क्षेत्र में नया घर, दुकान या मकान बनाने की सोच रहे हैं अपना फैसला बदल दीजिए।

No new construction in Dehradun Ambiwala

दरअसल हाल ही में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने देहरादून मास्टर प्लान 2041 में ग्राम पंचायत अंबीवाला को चाय बागान क्षेत्र घोषित किया है। अब यहां कोई भी नया निर्माण अवैध माना जाएगा। हालांकि यहां पुराने निर्माणों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि अंबीवाला क्षेत्र एक राजस्व ग्राम है जो कि चाय बागान से सटा हुआ है। जहां पहले खेती होती थी इसलिए राजस्व अभिलेखों में यह क्षेत्र कृषि क्षेत्र में दर्ज है। आगे पढ़िए

अब हालात यह हो गए हैं कि इस पंचायत में सिर्फ 25 फ़ीसदी खेती बची है। यहां करीब 5000 की आबादी रहती है और कई तरह की व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित हो रही है। हाल ही में देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण ने ग्राम पंचायत को चाय बागान क्षेत्र घोषित किया। अब यहां हर तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगेगी। उधर चाय बागान क्षेत्र घोषित होने के बाद से यहां के निवासियों में खलबली मची हुई है। क्षेत्र के लोग लगातार इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। यहां 5000 की आबादी के साथ ही स्कूल-कॉलेज और कई व्यावसायिक संस्थान भी मौजूद है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि वह इस मामले में आपत्ति दर्ज कराएंगे।