उत्तराखंड: सच हुई मौसम की भविष्यवाणी, 5 जिलों में बदला मौसम..मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आज उत्तराखंड के 5 जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश ओलावृष्टि होने की संभावना है। पढ़िए Uttarakhand Weather Update 19 April
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand weather update : Uttarakhand Weather Update 19 April
Image: Uttarakhand Weather Update 19 April

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में आज अचानक मौसम ने करवट बदली है।

Uttarakhand Weather Update 19 April

गंगोत्री और गौमुख के आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके अलावा यमुना घाटी में भी बारिश हो रही है। आज उत्तराखंड के 5 जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कई जगह सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है। दरअसल मौसम विभाग की तरफ से 18 से लेकर 21 अप्रैल तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। भारी बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा विभाग ने खुले स्थानों पर वाहन और मवेशियों को ना रखने की हिदायत दी है। तेज ओलावृष्टि से वाहन और मवेशियों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। आज 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कल देहरादून समेत पांच जिलों मेंतेज बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कल यानी 20 अप्रैल कोदेहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इसके ठीक एक दिन यानी 21 अप्रैल को प्रदेश भर के कुछ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।