उत्तराखंड के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आंधी तूफान और बिजली गिरने का डर

पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand weather news : Uttarakhand Weather Update 19 April
Image: Uttarakhand Weather Update 19 April

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update 19 April

इस दौरान कई जगह आंधी-तूफान आ सकता है, आकाशीय बिजली चमकने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। राज्य के जनपदों में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मौसम का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि के साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 19 और 20 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपद में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

21 अप्रैल तक मौसम के बदले मिजाज से राहत नहीं मिलेगी। 21 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर अवशेष जमा होने के चलते सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।