गढ़वाल में ऐसे शिक्षकों ने बंटाधार कर दिया बच्चों का भविष्य, पढ़ाने के बजाय दारू पीकर पड़े हैं

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में सिर्फ एक ही शिक्षक तैनात है, लेकिन वो भी बच्चों को पढ़ाने के बजाय शराब के नशे में डूबा रहता है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Chamoli teacher suspend : Chamoli Nandanagar teacher liquor suspended
Image: Chamoli Nandanagar teacher liquor suspended

चमोली: उत्तराखंड के स्कूल पढ़ाई के लिए कम और शिक्षकों की हरकतों के लिए ज्यादा चर्चा में रहते हैं।

Chamoli Nandanagar teacher suspended

इस बार मामला चमोली का है, जहां मास्टर साहब स्कूल पहुंचने के बजाय दारू पीकर अपने कमरे में जाकर सो गए। इस बीच बच्चों के परिजनों ने मास्टर का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला चमोली के नंदानगर घाट का है। जहां प्राथमिक विद्यालय स्याली में 30 बच्चे पढ़ते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में सिर्फ एक ही शिक्षक तैनात है, लेकिन वो भी बच्चों को पढ़ाने के बजाय शराब के नशे में डूबा रहता है।

कुछ दिन पहले अभिभावकों ने शिक्षक का वीडियो बना लिया। जिसमें वो स्कूल जाने के बजाय नशे की हालत में अपने कमरे में सोते हुए नजर आए। वीडियो में अभिभावक शिक्षक को जगाते और उनसे जवाब-तलब करते दिख रहे हैं, लेकिन शिक्षक से कुछ जवाब देते नहीं बन रहा। वो ठीक से कुछ नहीं कह पा रहे। शिक्षक ने हाथ जोड़कर लोगों से माफी भी मांगी। वहीं माता-पिता उनके इस व्यवहार पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बहरहाल चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।