चिंता वाली बात ये है कि कोरोना प्रदेश के 7 जिलों में फैल गया है। चंपावत में तो कोरोना संक्रमित छात्रा की मौत भी हो चुकी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: coronavirus case increasing in uttarakhand
देहरादून: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की टेंशन बढ़ा दी है।
Uttarakhand coronavirus latest update
कोरोना के केसों में एक बार फिर से तेजी नजर आ रही है। शुक्रवार को थोड़ी राहत के बाद शनिवार को प्रदेश में 35 नए संक्रमित मिले। चिंता वाली बात ये है कि कोरोना प्रदेश के 7 जिलों में फैल गया है। चंपावत में तो कोरोना संक्रमित छात्रा की मौत भी हो चुकी है। यहां टनकपुर में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। राजधानी देहरादून से कोरोना को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबरें आ रही हैं, यहा कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। शनिवार को यहां 17 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। आगे पढ़िए
देहरादून में सबसे ज्यादा 70 एक्टिव केस हैं। जबकि हरिद्वार में 5, अल्मोड़ा में 6 नए मामले सामने आए हैं। चमोली में 3, चंपावत में दो, नैनीताल और बागेश्वर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। चिंता वाली बात यह है कि नए मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद प्रदेश में सैंपल जांच का काम बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतने के दावे जरूर कर रहा है, लेकिन लोग सामाजिक दूरी का पालन तो दूर, मास्क लगाने की जरूरत तक महसूस नहीं कर रहे। अस्पतालों में मरीज और तीमारदार मास्क पहनने से गुरेज कर रहे हैं। राज्य समीक्षा आप सबसे कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन करने की अपील करता है। मास्क जरूर पहनें, सामाजिक दूरी संबंधी नियमों का पालन करें। कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच से न कतराएं। अपने साथ-साथ औरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखें।