गढ़वाल के इस जिले में छिपे हैं अतीक अहमद की पत्नी और शूटर गुड्डू मुसलमान? हाई अलर्ट जारी

पौड़ी में छिपे हो सकते हैं शाइस्ता परवीन और शूटर गुड्डू मुसलमान, लगा हाई अलर्ट..आप भी पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
atiq ahmed wife pauri garhwal: atiq ahmed wife and shooter in pauri garhwal information
Image: atiq ahmed wife and shooter in pauri garhwal information

पौड़ी गढ़वाल: प्रयागराज में बीती 15 अप्रैल की देर रात को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस की निगरानी में गोलियों से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई थी।

Atiq ahmed wife and shooter in pauri garhwal

जिसके बाद से ही पूरी यूपी में हाई अलर्ट चल रहा है। बता दें कि अतीक अहमद के बेटे की भी 2 दिन पहले पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश में उमेश पाल की हत्या के बाद आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे एवं उसके शूटर का पुलिस एनकाउंटर हुआ और उसके बाद माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को भी तीन युवकों ने कैमरे के सामने गोली मार दी उसके बाद से पूरे यूपी में हाई अलर्ट जारी है और उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्क हो गई है। माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन एवं शूटर गुड्डू मुसलमान कई दिनों से प्रयागराज से फरार बताए जा रहे हैं और उनका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है।

ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पौड़ी गढ़वाल में छुपे हुए हैं। वही जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या होने के बाद पौड़ी जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के कड़े निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दे दिए हैं और उन्होंने पौड़ी जिले के बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़े रखने के निर्देश दे दिए हैं। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। उत्तर प्रदेश की सीमा से जनपद पौड़ी के कोटद्वार की सीमा लगे होने की वजह से हर रोज यहां पर हजारों की संख्या में लोग आते जाते रहते हैं और पुलिस को शक है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और शूटर गुड्डू उत्तराखंड के पौड़ी में ही कहीं पर छुपे हुए हैं इसीलिए पौड़ी में भी सभी पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों को हाई अलर्ट पर रहने के सख्त निर्देश हैं।