गढ़वाल: विधायक के सुरक्षाकर्मी की लगी बंपर लॉटरी, ड्रीम 11 में टीम बनाकर जीते 1 करोड़

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी अपने सुरक्षाकर्मी को करोड़पति बनने के लिए बधाई दी है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Kailash Rawat Rs 1 crore: Rudraprayag Security Guard Kailash Rawat won Rs 1 Crore in Dream11
Image: Rudraprayag Security Guard Kailash Rawat won Rs 1 Crore in Dream11

रुद्रप्रयाग: ड्रीम 11 ऐप ने उत्तराखंड के एक और नौजवान की किस्मत चमका दी।

Kailash Rawat won Rs 1 Crore in Dream11

रुद्रप्रयाग के रहने वाले पुलिसकर्मी कैलाश रावत ने ड्रीम इलेवन ऐप पर क्रिकेट फैंटेसी टीम बनाकर पूरे एक करोड़ की धनराशि जीती है। इस वक्त उनके घर पर जश्न का माहौल है। लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। पुलिसकर्मी जवान कैलाश रावत वर्तमान में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी अपने सुरक्षाकर्मी को करोड़पति बनने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कैलाश रावत मेरे साथ ड्यूटी करते हुए करोड़पति बन गए, इससे बड़ी खुशी की बात भला क्या हो सकती है। रुद्रप्रयाग के लोग भी कैलाश रावत की सफलता से गदगद हैं और उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। आगे पढ़िए

एक करोड़ की धनराशि जीतने के बाद कैलाश रावत ने कहा कि यह बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद है। मैंने 2020 में केदारनाथ धाम में ड्यूटी के बाद से खेल में फैंटेसी टीम बनाने की शुरुआत की थी। हर किसी का ख्वाब होता है कि उसकी किस्मत खुल जाए, लॉटरी निकल आए। रविवार को किस्मत ने साथ दिया और कैलाश एक करोड़ रुपये जीतने में कामयाब रहे। कैलाश कहते हैं कि हम गरीब एवं छोटी सी नौकरी करने वालों के लिए इससे बड़ी खुशी भला और क्या हो सकती है। कैलाश कहते हैं कि जीत की रकम से अब वो सबसे पहले अपना घर बनवाएंगे, ताकि उनका परिवार इज्जत के साथ सिर उठाकर जी सके। बता दें कि मार्च में भी रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले मनोज पांडे ने खेल-खेल में एक करोड़ रुपये जीते थे। फूलभट्टा थाने में तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवान प्रवीण कुमार ने भी फैंटेसी टीम बनाकर एक करोड़ की धनराशि जीती थी।