Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के कई युवा ड्रीम इलेवन ऐप पर फैंटेसी टीम बनाकर करोड़पति बन चुके हैं। बीते दिन रुद्रप्रयाग के पुलिसकर्मी कैलाश रावत की लॉटरी लगी। वो एक ही झटके में करोड़पति बन गए।
अब उत्तराखंड का एक और युवा ड्रीम इलेवन पर फैंटेसी टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीतने में कामयाब रहा है। पहाड़ के रहने वाले दीपक सिंह ने एक करोड़ रुपये जीते हैं। गुरुवार को उन्होंने पंजाब और बंगलौर के बीच खेले गए आईपीएल मैच में फैंटेसी टीम बनाई थी। दीपक लंबे वक्त से टीम बनाकर जीतने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। गुरुवार को उनकी किस्मत चमकी और वो एक करोड़ की रकम जीत गए। आगे पढ़िए
दीपक ने जो टीम बनाई थी वह सबसे ऊपर रही। उन्होंने अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से टीम बनाई थी। 49 रुपये वाली टीम में उन्होंने 3.50 लाख की रकम जीती। जबकि रुपये 39 वाली कैटेगरी में वो करोड़पति बन गए। एक अन्य फॉर्मेट में भी दीपक बड़ी रकम जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कुल एक करोड़ 8 लाख रुपये जीते हैं। उनकी इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। हर ओर से खूब बधाईयां मिल रही हैं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी दीपक सिंह और उनके परिवार को ढेरों बधाई। बता दें कि अब तक उत्तराखंड के कई लोग ड्रीम इलेवन ऐप पर फैंटेसी टीम बनाकर लाखों-करोड़ों की रकम जीत चुके हैं, और ये सिलसिला लगातार जारी है।