Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में अतिक्रमणकारियों ने जगह-जगह सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर रखा है।
कई लोग सरकारी संपत्ति को अपने मुनाफे के लिए इस्तेमाल में ला रहे हैं तो कई लोग सरकारी संपत्ति पर गैर कानूनी तरह से बस्तियां बनाकर रह रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ लंबे वक्त से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और अतिक्रमण की जगह पर धामी सरकार भी यूपी सरकार की तर्ज पर बुलडोजर चला रही है। कई शहरों में अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार का बुलडोजर चल चुका है। अब राजधानी देहरादून में धामी सरकार ने बुलडोजर चलाया गया है।अतिक्रमणकारियों को यह सख्त चेतावनी दी गई है कि ध्वस्तीकरण के बाद वे दोबारा अतिक्रमण ना करें अन्यथा उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि राजधानी देहरादून में भी बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारी सरकारी जगह पर कब्जा किए हुए बैठे हैं। इनमें सबसे ज्यादा फुटपाथ पर सामान बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकान आगे बढ़ाकर सरकारी संपत्ति पर दुकान लगाने वाले पाए गए।देहरादून नगर निगम और सीपीयू की तरफ से ऐसे अतिक्रमण किए हुए बैठे हुए लोगों के इलाकों में जाकर अतिक्रमण हटाया गया। इसी के साथ फुटपाथ पर रखा गया सामान भी जब्त किया गया और इस दौरान नगर निगम ने 123 चालान काटे और एक लाख के आसपास जुर्माना वसूल किया। इसी के साथ नगर निगम ने कुल 77 दुकानदारों के खिलाफ चालान काटे और 80 हजार का जुर्माना वसूला। वहीं जिलाधिकारी सोनिका ने आदेश दिए हैं कि आने वाले समय में भी अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।