Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: चारधाम के पहले ही दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। उत्तराखंड के पांच जिलों में आज यानी रविवार को मौसम बदलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। ऐसे में केदारनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की मुसीबतें बढ़ गई हैं। श्रद्धालुओं की सेफ्टी को देखते हुए और केदारनाथ में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए धाम के लिए यात्रा पंजीकरण रोक दिया गया है। आगे पढ़िए
चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय के आदेश पर रविवार सुबह केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण रोका गया है। जबकि अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। आदेश मिलेंगे तब ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। बता दें कि केदारनाथ और यमुनोत्री दोनों धामों में हल्की हल्की बर्फबारी होने से व्यवस्थाओं के काम बाधित हो रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि केदारनाथ का पंजीकरण थोड़े समय के लिए रोका गया है और मौसम ठीक होने के बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया को रिज्यूम किया जाएगा।