उत्तराखंड के जंगलों में बने कई अवैध मंदिर, मस्जिद, मजार टूटेंगे..कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान

उत्तराखंड में वन भूमि पर अवैध रूप से बने मंदिर, मस्जिद और मजार सब टूटेंगे, कैबिनेट मंत्री ने दिया बयान
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand forest illegal tomb: Illegal encroachments on forest land will be broken in Uttarakhand
Image: Illegal encroachments on forest land will be broken in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में वन भूमि पर कई अवैध मंदिर, मस्जिद और मजार की खबरें सामने आती रहती हैं। अब ये सभी तोड़ दिए जाएंगे।

Encroachments on forest land will be broken in Uttarakhand

इसके लिए बड़ा एक्शन प्लान बनाकर काम चलेगा। हालांकि इस बीच कुछ लोग सरकार के इस एक्शन को धार्मिक चश्मे से देख रहे हैं। सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है कि जंगलों में अवैध तरीके से बने इन धार्मिक स्थलों पर बड़ी कार्रवाई होगी। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने एक समाचार पत्र से इस बारे में बातचीत की है। समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में वन मंत्री का कहना है कि अभी तक कुल 337 ऐसे धार्मिक स्थल चिह्नित किए गए हैं। जो भी धार्मिक स्थल अतिक्रमण की ज़द में आएगा, उसे हर हाल में हटाया जाएगा। सिर्फ वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 से पहले बने धार्मिक स्थलों को इस एक्शन से बाहर रखा जाएगा। वन मंत्री का कहना है कि इस बारे में प्रभागवार रेंज स्तर पर डाटा जमा किया जा रहा है। सभी प्रभागों का डाटा एकत्रित करने के बाद इसका खुलासा होगा। इस कार्रवाई में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। इस मामले में नोडल अधिकारी की तैनाती के साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।