देहरादून से डायरेक्ट टिहरी झील पहुंचाएगी डबल लेन टनल, 30 मिनट में पूरा होगा सफर

टनल बन जाने के बाद दून से टिहरी की कोटी कॉलोनी तक पहुंचने में एक घंटे से भी कम समय लगेगा। अभी ये दूरी तय करने में दो से ढाई घंटे लगते हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Dehradun Tehri Lake Tunnel: Dehradun to Tehri Lake Double Lane Tunnel
Image: Dehradun to Tehri Lake Double Lane Tunnel

टिहरी गढ़वाल: टिहरी झील तक पर्यटकों की पहुंच आसान बनाने के लिए बड़ी परियोजना पर काम चल रहा है। देहरादून से टिहरी के बीच टनल का निर्माण प्रस्तावित है।

Dehradun to Tehri Lake Double Lane Tunnel

इसके बनने से आने वाले वक्त में देहरादून से टिहरी के बीच की दूरी घट जाएगी। जो सफर घंटों में तय होता था, वो मिनटों में तय होगा। इससे सफर सुगम बनेगा और समय की भी बचत होगी। दोनों शहरों के बीच बनने वाली प्रस्तावित टनल का एलाइनमेंट तैयार हो चुका है। इस परियोजना की कुल लंबाई 37 किलोमीटर होगी। परियोजना के तहत 17 किलोमीटर हिस्सा ऑलवेदर रोड का भी शामिल किया जाएगा। बता दें कि केंद्र ने दून के रायपुर से टिहरी के बीच टनल निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। प्रोजेक्ट के तहत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने प्राइवेट एजेंसी को एलाइनमेंट का जिम्मा सौंपा था। एजेंसी ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर के मंत्रालय को सौंप दी है।

परियोजना की शुरुआत जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास से की जाएगी। रानीपोखरी से नरेंद्रनगर के लिए जो बाइपास बनाया गया है, उसके आसपास से टनल को गुजारा जाएगा। आगे जाकर टनल चंबा में रोड से मिलेगी। अधिकारियों का दावा है कि टनल बन जाने के बाद जौलीग्रांट से टिहरी की कोटी कॉलोनी तक पहुंचने में एक घंटे से भी कम समय लगेगा। अभी ये दूरी तय करने में दो से ढाई घंटे लगते हैं। परियोजना पर 4 से 5 हजार करोड़ का खर्च आने की उम्मीद है। परियोजना के तहत 4 टनल बनाई जाएंगी, जो कि कुल 18 किलोमीटर लंबी होगी। 2 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट में ऑलवेदर रोड का 17 किलोमीटर हिस्सा शामिल किया जाएगा। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने कहा कि इस योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की कवायद हो रही है, ताकि टिहरी झील तक पर्यटकों की पहुंच आसान हो सके।