उत्तराखंड के चारों धामों में बिगड़ा मौसम, केदारनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर रोक

Uttarakhand Weather Update 24 April चारों धाम में बिगड़ा मौसम, केदारनाथ में जबरदस्त बर्फबारी, रजिस्ट्रेशन पर रोक
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 24 April: Uttarakhand Char Dham Weather Update 24 April
Image: Uttarakhand Char Dham Weather Update 24 April

रुद्रप्रयाग: बीती अक्षय तृतीया से चार धाम यात्रा का आरंभ हो चुका है। केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलना बाकी है तो वहीं गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुल चुके हैं और यात्रा शुरू हो चुकी है।

Uttarakhand Weather Update 24 April

मगर चार धाम यात्रा की शुरुआत में ही मौसम का मिजाज बिगड़ने से परिस्थितियां मुश्किल बनी हुई हैं। जी हां, उत्तराखंड के 4 जिलों में मौसम के बिगड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने उत्तराखंड के चार जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है और उसको देखते हुए शासन भी सतर्क हो गया है। ऐसे में चार धाम करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सेफ्टी को देखते हुए केदारनाथ पंजीकरण को फिलहाल रोक दिया गया है। जी हां, केदारनाथ में परिस्थितियां बेहद संजीदा बनी हुई हैं और इसी को देखते हुए केदारनाथ में प्रशासन ने पंजीकरण प्रोसेस फिलहाल रोक दी है।केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है और मौसम बिगड़ा हुआ है और एहतियात के तौर पर प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण को 30 अप्रैल तक रोक दिया है।

बता दें कि चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी तीनों ही जिलों में मौसम बिगड़ा हुआ है। निचले भागों में हल्की हल्की बरसात हो रही है तो वहीं उच्च हिमालई क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। केदारनाथ में हो रही बर्फबारी पर सरकार अपनी नजर लगातार बनाए हुए है और इसी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। कल ही वह शुभ मुहूर्त है जब केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे और यात्री बाबा केदार के दर्शन कर पाएंगे। 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। वहीं शासन-प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने पर यात्रा करने से बचें और पहाड़ों पर बर्फबारी और बरसात की वजह से ठंड काफी है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने की भी अपील की है। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वह मौसम के मद्देनजर संभलकर और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा करें।