देहरादून-ऋषिकेश फोरलेन हाईवे को लेकर बड़ा अपडेट, अब नहीं बनेगी एलिवेटेड रोड

परियोजना के तहत भानियावाला तिराहे से जौलीग्रांट चौक तक 2.2 कि.मी लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जानी थी, लेकिन अब यहां फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dehradun Rishikesh Fourlane Highway: dehradun rishikesh fourlane highway update
Image: dehradun rishikesh fourlane highway update

देहरादून: देहरादून के भानियावाला से ऋषिकेश तक बनने वाले फोरलेन हाईवे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Dehradun rishikesh fourlane highway

प्रोजेक्ट के तहत 2.2 कि.मी. एलिवेटेड रोड बनाई जानी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं किया जाएगा। एलिवेटेड रोड की जगह यहां पर सड़क को चौड़ा कर फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। इससे देहरादून से ऋषिकेश का सफर आसान होगा। साथ ही रानीपोखरी से ऋषिकेश के बीच वन क्षेत्र में मानव-वन्यजीव के संघर्ष को रोकने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि केंद्र ने भानियावाला से ऋषिकेश तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए हाईब्रिड एनुइटी मोड (एचएएम) में 1036.23 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले इस परियोजना के तहत भानियावाला तिराहे से जौलीग्रांट चौक तक 2.2 कि.मी. एलिवेटेड रोड बनाई जानी थी, लेकिन अब यहां फोरलेन हाईवे ही बनाया जाएगा। आगे पढ़िए

इसके लिए भानियावाला बाजार में आवासीय और व्यावसायिक भवनों का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत वन क्षेत्र में चार हाथी कॉरिडोर और कुछ अंडर पास भी बनाए जाएंगे। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि दो साल में प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा। भूमि अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी (एसएलओ) के यहां 50 करोड़ रुपये की धनराशि जमा कर दी गई है। जल्द ही मुआवजा बांटने का काम शुरू किया जाएगा। बता दें कि स्थानीय लोग भी एलिवेटेड रोड बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे उनका कारोबार प्रभावित होगा। अब एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को रद्द कर दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को भी राहत मिली है।