अभी अभी: उत्तराखंड में शोक की लहर, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती थे। आगे पढ़िए
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Chandan ram das death: Uttarakhand cabinet minister Chandan Ram Das passed away
Image: Uttarakhand cabinet minister Chandan Ram Das passed away

बागेश्वर: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया है।

Cabinet minister Chandan Ram Das passed away

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती थे। बागेश्वर में ही कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि चंदन रामदास उत्तराखंड के परिवहन मंत्री थे। उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर 1980 में शुरू किया था। वह 4 बार के विधायक रह चुके थे और उत्तराखंड बीजेपी के दिग्गज नेताओं में उनका नाम शुमार होता था। बेहद सरल और संजीदा स्वभाव के दिग्गज नेता चंदन राम दास का जाना उत्तराखंड बीजेपी के लिए एक बड़े झटके की तरह है। कैबिनेट मंत्री के निधन के बाद प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है।