केदारनाथ मार्ग से सामने आया शर्मनाक वीडियो, हुक्का पीकर दादागीरी दिखाने लगे हरियाणा के युवक

अच्छी बात ये है कि अब स्थानीय लोग भी जागरूक हो गए हैं और गंगा तटों या अन्य पर्यटक स्थलों पर नशा करने वालों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। देखिए वीडियो
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kedarnath hookah video: Hookah video of Haryana youth in Kedarnath
Image: Hookah video of Haryana youth in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा एक धार्मिक यात्रा है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे पिकनिक समझ लिया है। श्रद्धालु के भेष में आने वाले ये लोग धार्मिक स्थलों की मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं।

Hookah video of Haryana youth in Kedarnath

कहीं गंगा तटों पर जाम छलकाए जा रहे हैं तो कहीं पर्यटक हुक्का गुड़गुड़ाते दिख रहे हैं। ताजा मामला केदारनाथ धाम मार्ग का है। यहां का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लड़के हुक्का पीते दिख रहे हैं। वीडियो में छह-सात लड़के नजर आ रहे हैं, जो कि केदारनाथ धाम मार्ग के घोड़ापड़ाव में हुक्का पी रहे हैं। एक स्थानीय युवक ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो ये युवक उसे धमकाने लगे। वीडियो में एक युवक खुद को दिल्ली का बता रहा है तो दूसरा कह रहा है कि वो हरियाणा का रहने वाला है। शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डीजीपी अशोक कुमार ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। आगे देखिए वीडियो

ये भी कहा कि तीर्थों की मर्यादा के खिलाफ गतिविधि करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें कि प्रदेश में तीर्थों और पर्यटन स्थलों की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा भी चलाया जा रहा है। दो साल पहले शुरू हुए इस अभियान के तहत असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। बीते साल पुलिस ने एक लाख से ज्यादा लोगों के चालान किए थे। इस साल भी विशेष टीमें बनाई गई हैं। अच्छी बात ये है कि अब स्थानीय लोग भी जागरूक हुए हैं और गंगा तटों या अन्य पर्यटक स्थलों पर नशा करने वालों का खुलकर विरोध करने लगे हैं। पिछले दिनों ऋषिकेश का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग गंगा तट पर शराब पीते दिखे थे। इस तरह की घटनाओं के बढ़ने से लोगों में आक्रोश है। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- रॉबिन सिंह)