Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों की जान इन दिनों खतरे में है। यहां एक बाघिन लगातार मूवमेंट कर रही है।
बुधवार को बाघिन ने कुछ पर्यटकों पर हमला करने की भी कोशिश की। घटना में पर्यटकों की जान बाल-बाल बची। घटना का वीडियो भी सामने आया है, बाघिन के हमले की घटना के बाद पर्यटकों के लिए जंगल सफारी बंद कर दी गई है। घटना रामनगर वन प्रभाग की है। बताया जा रहा है कि यहां एक बाघिन पिछले कुछ दिन से अपने शावकों के साथ दिख रही थी, लेकिन कुछ समय पहले वो शावकों से बिछड़ गई। इसी वजह से बाघिन आक्रामक हो गई है। बीते दिन बाघिन ने जिप्सी पर हमला करने की कोशिश की। राहत कि बात ये रही कि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जिप्सी वहां से दौड़ा दी, जिससे जिप्सी में सवार लोगों की जान बच गई। बाघ के हमले के बाद टेढ़ा से लेकर सीताबनी जोन तक हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
पार्क प्रशासन की ओर से सफारी बंद रखने का फैसला भी लिया गया है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद एक जिप्सी चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी शुरू हो गई है। दरअसल बुधवार को टेढ़ा ग्रास लैंड के पास शाम की पाली में सीताबनी जोन के भ्रमण पर गई एक जिप्सी पर बाघिन ने झपट्टा मारा था। इस बीच जिप्सी पर सवार लोग भी बाघिन को चिढ़ाते हुए दिखे। रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि जिप्सी चालक बाघिन के एकदम करीब पहुंच गया था। इसके लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी। बाघिन के करीब जाने वाले जिप्सी चालक पर वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बाघिन के शावक कुछ दिन पहले उससे बिछड़ गए थे, इसको लेकर बाघिन गुस्से में है। खतरे को देखते हुए पार्क में जंगल सफारी बंद कर दी गई है।