Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: एक तरफ चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ रही है तो वहीं दूसरी और मौसम ने मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। केदारनाथ क्षेत्र में बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
दूसरे जिलों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आज प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ बारिश, बर्फबारी व ओलावृष्टि हो सकती है। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसे देखते हुए राज्य मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। 30 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम बिगड़ा रहेगा। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 29 और 30 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 29 और 30 अप्रैल को प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी। गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। इसे लेकर प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है, लेकिन श्रद्धालुओं के कदम थम नहीं रहे। हर दिन हजारों श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। यहां भैरव ग्लेशियर व हथनी पर्वत ग्लेशियर पर लगातार हिमखंड के टूटने का खतरा भी बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड शासन ने यहां रेस्क्यू टीमों को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि वहां पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाएं घटित न हो सके। यात्रियों को खराब मौसम में यात्रा न करने की सलाह दी गई है।