देहरादून के घरों में अब नहीं चलेंगी दुकानें, कड़ी कार्रवाई को तैयर है MDDA

देहरादून में आवासीय घरों में दुकान और बिजनेस चलाने पर लगी रोक, एमडीडीए करेगी सख्त कार्यवाही..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dehradun Residential House Shop Ban: Shops will be closed in residential houses of Dehradun
Image: Shops will be closed in residential houses of Dehradun

देहरादून: अगर आप देहरादून के निवासी हैं और घर में ही दुकान चला रहे हैं या फिर दुकान चलाने की सोच रहे हैं तो ऐसा ख्याल अपने जहन से निकाल दीजिए

Shops ban in residential houses of Dehradun

मकान के अंदर दुकान चलाना या फिर किसी भी तरह का कमर्शियल काम करना सख्त मना है। देहरादून में आवासीय भवन में दुकान चलाने वालों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी हो रही है और ऐसे मकान मालिकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए ) सख्त कार्यवाही करेगा।दरअसल एमडीडीए देहरादून में आवासीय भवनों में दुकान एवं दफ्तर चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सभी अधिकारियों को ऐसे मामले चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कई लोग अपने घरों में ही दुकान, दफ्तर, हॉस्टल इत्यादि खोलकर बैठे हैं जिस वजह से पार्किंग का स्पेस कम हो रहा है।

इस वजह से सड़क किनारे वाहन खड़े होते हैं जिससे जाम लगता है और ट्राफिक व्यवस्था में कई अड़चनें आती हैं इसीलिए अब ऐसे भवनों के खिलाफ एमडीडीए कड़ी कार्यवाही करने जा रहा है। हाल ही में एमडीडीए देहरादून ने देहरादून में 13 फ्लोर के मकान को सील कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि मकान में बैंक खोला गया है जबकि एमडीडीए से इसकी अनुमति नहीं ली गई। शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग को सील किया। रिठा मंडी में भी एमडीडीए ने कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के घर को सील कर दिया। दरअसल एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर के कमरे को तोड़कर दुकान बनाई जा रही थी। शिकायत मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान को सील किया।