देहरादून: लड़की की मर्जी के बिना हो रही थी शादी, लड़की ने ऋषिकेश गंगा नदी में लगा दी छलांग

कोई अनहोनी होने से पहले ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और बैराज जलाशय में डूब रही युवती को बचा लिया।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Dehradun girl rishikesh ganga river: Dehradun girl jumps into river in Rishikesh
Image: Dehradun girl jumps into river in Rishikesh

देहरादून: देहरादून की एक युवती खुदकुशी के इरादे से ऋषिकेश पहुंच गई।

Dehradun girl jumps into river in Rishikesh

यहां उसने गंगा में छलांग लगा दी, हालांकि युवती की किस्मत अच्छी थी। कोई अनहोनी होने से पहले ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और बैराज जलाशय में डूब रही युवती को बचा लिया। घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती ने बैराज जलाशय में छलांग लगा दी है, वो पानी में डूब रही है। तभी आस्था पथ पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर युवती की जान बचा ली। बाद में पूछताछ शुरू हुई तो युवती ने ऐसा करने की वजह बताई। आगे पढ़िए

युवती ने कहा कि उसके माता-पिता जबरन उसकी शादी कहीं और कराना चाहते हैं, जबकि वो इसके लिए राजी नहीं है। युवती की उम्र करीब 22 साल है। उसने बताया कि परिजनों ने उसकी इच्छा के खिलाफ उसकी शादी कहीं और तय कर दी। अब उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार वाले नहीं माने तो वो आत्महत्या करने के लिए ऋषिकेश आ गई। अच्छी बात ये है कि पुलिस के प्रयासों से युवती की जान बचा ली गई। बाद में उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया और युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।