आज उत्तराखंड के 6 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, मूसलाधार बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम में भी बारिश के चलते श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ी हैं। तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 01 May
Image: Uttarakhand Weather Update 01 May

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब है।

Uttarakhand Weather Update 01 May

बारिश-बर्फबारी के चलते चारधाम यात्रा भी बाधित हो रही है। सड़कें बंद होने की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधमसिंहनगर और चंपावत जैसे जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि बिजली गिरने से जानमाल की हानि हो सकती है। ओलावृष्टि से खुले स्थानों पर रह रहे लोग और मवेशी घायल हो सकते है।

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह गर्जन ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें। आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि के दौरान जानवरों को बाहर ना बांधे। विभाग ने सभी को अलर्ट रहने को कहा है। आज प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक वाले इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, कई जगह बारिश और ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। सोमवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।