उत्तराखंड: नहीं पसंद आया दामाद, नाराज पिता ने शादी के बीच छोड़ दिया घर-परिवार

अल्मोड़ा की खबर..दामाद पसंद नहीं आया तो नाराज पिता ने शादी के बीच छोड़ दिया घर-परिवार, हल्द्वानी बस अड्डे से बरामद
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Almora wedding drop: Father left home before marriage in Almora
Image: Father left home before marriage in Almora

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

Father left home before marriage in Almora

यहां एक घर में शादी की तैयारी चल रही थी कि तभी पता लगा दुल्हन के पिता के घर से भाग गए हैं और कारण जानकर सभी लोगों के होश उड़ गए। अल्मोड़ा के दन्यां क्षेत्र में होने वाले दामाद पसंद नहीं आने पर नाराज दुल्हन के पिता शादी की तैयारी के दौरान घर छोड़ दिया। स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। अगले ही दिन पुलिस लापता को हल्द्वानी से बरामद कर वापस गांव ले आई। यहां उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। दरअसल अल्मोड़ा के दन्यां क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर अपने भाई की गुमशुदगी की सूचना दी। शिकायतकर्ता का कहना था कि उसकी भतीजी की शादी तय हो गई है। जल्द विवाह समारोह होना है। आगे पढ़िए

सभी तैयारियां भी चल रहीं हैं। उनके भाई यानी दुल्हन का पिता बीते बुधवार को परिवार के अन्य लोगों के साथ अपनी पुत्री की शादी के लिए खरीदारी करने दन्यां बाजार आए थे और खरीदारी के दौरान वह अचानक बिना बताए कहीं चले गए। शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू की और अगले दिन पुलिस ने उनको हल्द्वानी से बरामद किया। व्यक्ति ने बताया की जिस लड़के से उनकी बेटी का विवाह होने जा रहा है वह लड़का और उसका परिवार उनको पसंद नहीं है। व्यक्ति अपनी पुत्री के विवाह को लेकर परिवार के अन्य लोगों से नाराज चल रहा था। उसे अपना होने वाला दामाद पसंद नहीं था। इसको लेकर वह नाराज होकर चला गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यक्ति को बरामद कर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।