Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: अगर आप भी केदारनाथ धाम यात्रा करने जाने की सोच रहे हैं और रजिस्ट्रेशन करवाना चाह रहे हैं तो आपको 3 मई तक इंतजार करना पड़ेगा
क्योंकि 3 मई तक रजिस्ट्रेशन बंद हो रखें हैं। ऐसे में जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन करवा रखा है वह तो केदारनाथ धाम आ सकते हैं मगर नए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले यात्री फिलहाल धाम नहीं आ सकते। दरअसल केदारनाथ में जबरदस्त बर्फबारी और बरसात हो रही है जिसको देखते हुए शासन में 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ धाम यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी थी। 30 अप्रैल के बाद भी बर्फबारी और बरसात का सिलसिला जारी है इसीलिए अब प्रशासन ने पंजीकरण पर लगी रोक को 3 मई तक बढ़ा दिया है। आगे पढ़िए
जी हां, ऐसे में अगर आप भी केदारनाथ आने की सोच रहे हैं तो 3 मई तक रजिस्ट्रेशन बंद हैं और बिना रजिस्ट्रेशन के आप धाम में एंट्री नहीं ले सकते। इसीलिए 3 मई के बाद ही रजिस्ट्रेशन करवा कर आप केदारनाथ की ओर प्रस्थान करें। बता दें कि उत्तराखंड में मौसम बहुत खराब हो रहा है और लगभग सभी पहाड़ी जिलों में बरसात बर्फबारी का दौर जारी है। खासकर की अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है और निचले क्षेत्रों में बरसात में लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। वहीं अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह का कहना है कि केदारनाथ में खराब मौसम को देखते हुए शासन के आदेश पर केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण को 3 मई तक रोक दिया गया है स्थिति सामान्य होने के बाद ही पंजीकरण वापस शुरू किया जाएगा।