उत्तराखंड: दिल्ली से गांव लौटा था जगदीश, गुलदार ने बनाया निवाला..झाडियों में मिली लाश

अल्मोड़ा: फयाटनौला गांव में गुलदार ने नौजवान युवक को उतारा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में शव को झाड़ियों में फेंका
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Almora leopard jagdeesh: Leopard attack on Almora Fayatnoula Jagdish
Image: Leopard attack on Almora Fayatnoula Jagdish

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के फयाटनौला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जिसने सभी लोगों को दहशत में डाल दिया है।

Leopard attack on Jagdish of Almora

यहां एक ग्रामीण युवक को गुलदार ने निवाला बना लिया है। बता दें कि युवक अकेला रहता था और उसके दोनों भाई शहर में नौकरी करते हैं।।ग्रामीण का शव गांव के पास ही झाड़ियों में लहूलुहान अवस्था में मिला है। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है. जिसके बाद वन विभाग की टीम फयाटनौला पहुंच गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, फयाटनौला गांव का युवक जगदीश चंद्र असनोड़ा पुत्र बिशन दत्त असनोड़ा गांव में अकेला ही रहता था। कुछ समय दिल्ली में रहने के बाद वो गांव लौट आया था। जगदीश के दो बड़े भाई मोहन चंद्र असनोड़ा और चंद्रा दत्त असनोड़ा हैं। पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। दोनों बड़े भाई दिल्ली और राजस्थान में प्राइवेट जॉब करते हैं।

सोमवार की शाम जगदीश घर से करीब तीन किलोमीटर ऊपर स्थित बाजार से सामान खरीद कर वापस लौट रहा था। तभी शाम करीब 7.30 बजे उस पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। गुलदार ने उस पर हमला करके उसका शव झाड़ियों में ही फेंक दिया। अगले दिन जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्होंने जगदीश का शव झाड़ियों में देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फयाटनौला के ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अनुसार गुलदार ने जहां जगदीश पर हमला किया वो इलाका गांव से एक किलोमीटर से भी ज्यादा दूर ऊंचाई पर स्थित है। घटनस्थाल पर खून के निशान देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गुलदार पहले जगदीश पर हमला कर उसे पहाड़ी की दूसरी तरफ कनोली की ओर ले गया। उसके बाद वो उसे घसीटकर वापस घटनास्थल से पहाड़ी के दूसरी तरफ यानी जगदीश के गांव की ओर ले गया होगा। वहीं हादसे के बाद से ही गांव में कोहराम मचा हुआ है और लोगों के बीच दहशत साफ तौर पर देखी जा रही है। लोगों ने जगदीश के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है और इसके साथ ही गांव में पिंजरा लगाने की मांग भी की है।