देहरादून में हुई बिहार के बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी, कई दिग्गज रहे मौजूद

बेहद शानदार तरीके से संपन्न हुई इस शादी के लिए पूरे फार्म हाउस को फूलों से सजाया गया था। शादी में कई बड़े कारोबारी और नेता शामिल हुए।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Anand Mohan son marriage: Marriage of Bahubali Anand Mohan son in Dehradun
Image: Marriage of Bahubali Anand Mohan son in Dehradun

देहरादून: बिहार के बड़े नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद बुधवार को विवाह बंधन में बंध गए।

Marriage of Bahubali Anand Mohan son in Dehradun

उन्होंने देहरादून के लक्सेरिया फार्म हाउस में दुल्हन डॉ. आयुषी सिंह संग सात फेरे लिए। इस हाईप्रोफाइल शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर ओर इस शाही शादी की चर्चा है। बेहद शानदार तरीके से संपन्न हुई इस शादी के लिए पूरे फार्म हाउस को फूलों से सजाया गया था। शादी में कई बड़े कारोबारी और नेता भी शामिल हुए। इसलिए सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किए गए थे। बताया जा रहा है कि सिर्फ करीबी लोगों को ही शादी समारोह में बुलाया गया था। आगे पढ़िए

समारोह में करीब 300 लोगों ने शिरकत की। आनंद मोहन की गिनती बिहार के बाहुबली और विवादित नेताओं में होती है। बेटे की शादी से पहले उन्होंने मंगलवार को ओल्ड राजपुर स्थित शहंशाही रिजॉर्ट में अपने दोस्तों के लिए एक निजी पार्टी भी रखी थी। बेटे चेतन की शादी के लिए वो पत्नी लवली के साथ तीन दिन पहले ही देहरादून पहुंचे हैं। यहां चेतन आनंद की हल्दी की रस्म भी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन और उनकी पत्नी ने खूब डांस किया। कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली अपने बेटे-बहू के साथ दिखे। इस मौके पर चेतन ने पिंक कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी, जबकि दुल्हन आयुषी मैरून रंग के लहंगे में जंच रही थीं। दून में संपन्न हुए इस हाई प्रोफाइल शादी समारोह में बिहार और उत्तराखंड के कई बड़े नेता मौजूद रहे।