Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप देहरादून में रहते हैं, लेकिन अब तक हाउस टैक्स नहीं चुकाया है तो चार गुना टैक्स चुकाने को तैयार रहें।
हाउस टैक्स की चोरी रोकने के लिए देहरादून नगर निगम ने धांसू प्लान बनाया है। इसके तहत जीआईएस मैपिंग के जरिए ट्रेसिंग के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान जो भी लोग टैक्स चोरी करते पकड़े जाएंगे, उनसे 4 गुना टैक्स वसूला जाएगा। कुल मिलाकर दून में अब हाउस टैक्स की चोरी आसान नहीं होगी। ऐसे आवासीय और कमर्शियल भवन मालिक जिन्होंने एक बार भी टैक्स जमा नहीं कराया है, उन पर देहरादून नगर निगम शिकंजा कसने जा रहा है। शहर में मौजूदा समय में 100 वार्ड हैं। इनमें 40 वार्डों के आवासीय भवनों को छोड़कर बाकी सभी आवासीय और कमर्शियल भवन हाउस टैक्स के दायरे में आते हैं, लेकिन कई भवन स्वामी ऐसे हैं जो टैक्स नहीं दे रहे। अब ऐसे भवनों की जीआईएस मैपिंग चल रही है।
54 वार्ड में यह काम पूरा हो गया है और 9 वार्ड में जारी है। निगम के अंतर्गत आने वाले सवा लाख भवन ऐसे हैं, जिनके मालिकों ने टैक्स नहीं भरा। इसमें से 80 हजार भवन ऐसे हैं, जिनके मालिकों ने एक भी बार हाउस टैक्स नहीं भरा है। नगर निगम ने ऐसे भवनों की सूची बनानी शुरू कर दी है। देहरादून नगर निगम ने इस बार हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य 75 करोड़ रखा है, जिसमें से अभी तक 13 करोड़ रुपये वसूल किए जा चुके हैं। नगर आयुक्त मनुज मनोज गोयल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में ऐसे भवनों को जीआईएस मैपिंग से चिन्हित किया जा रहा है, जिनका एक बार भी हाउस टैक्स जमा नहीं हुआ। कुछ आंकड़े मिल चुके हैं। ऐसे लोगों से 4 गुना टैक्स वसूलने के लिए नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कर्मचारी भी संबंधित क्षेत्रों में जाकर टैक्स जमा न करने वालों को चिन्हित कर रहे हैं।