देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बनेगा ढाई किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, भारी जाम से मिलेगा छुटकारा

रिस्पना पुल से लेकर जोगीवाला चौक तक अक्सर जाम लगा रहता है। यहां सड़क को चौड़ा करने की कवायद भी हुई थी, लेकिन जाम की समस्या पहले की तरह बरकरार रही।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun new flyover : Dehradun Haridwar Highway Flyover
Image: Dehradun Haridwar Highway Flyover

देहरादून: देहरादून में रहते हैं तो रिस्पना पुल से लेकर जोगीवाला चौक तक लगने वाले जाम से सामना जरूर हुआ होगा।

Dehradun Haridwar Highway Flyover

वैसे तो शहरभर में जगह-जगह जाम लगा रहता है, लेकिन रिस्पना पुल से लेकर जोगीवाला चौक तक स्थिति ज्यादा खराब है। यहां सड़क को चौड़ा करने की कवायद भी हुई थी, लेकिन जाम की समस्या पहले की तरह बरकरार रही। अब इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए एनएच खंड डोईवाला ने फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई है। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर ढाई किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। यह फ्लाईओवर मोहकमपुर फ्लाईओवर से होते हुए अजबपुर फ्लाईओवर से जुड़ेगा। प्रोजेक्ट पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एनएच खंड डोईवाला सितंबर तक फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार करेगा। इस फ्लाईओवर के बनने से रिस्पना और जोगीवाला के बीच कई दशकों से बनी जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

बता दें कि हरिद्वार हाईवे का चौड़ीकरण हो चुका है। आईएसबीटी की तरफ भी सड़क चौड़ी हो चुकी है, लेकिन बीच में स्थित ढाई किलोमीटर हिस्से का अपेक्षित चौड़ीकरण नहीं हो सका है। यही वजह है कि रिस्पना से जोगीवाला तक अक्सर जाम लगा रहता है। जोगीवाला में अतिक्रमण हटाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की कवायद भी हुई थी, लेकिन फिर भी राहत नहीं मिली। समस्या के समाधान के लिए यहां एलिवेटेड रोड बनाए जाने की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब ढाई किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की योजना पर मुहर लगी है। सरकार ने प्रोजेक्ट की डीपीआर के लिए 70 लाख रुपये मंजूर किए हैं। एनएच खंड डोईवाला के ईई प्रवीन कुमार ने कहा कि फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार कराई जा रही है। समय पर बजट मंजूर हुआ तो साल के अंत तक काम भी शुरू हो जाएगा। यह फ्लाईओवर सिंगल पिलरों पर बनेगा। जिससे इसके नीचे पुरानी सड़क यथावत रहेगी और इस पर ट्रैफिक भी चलता रहेगा। प्रोजेक्ट की डीपीआर के लिए नवंबर 2022 में एक कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। साल 2024 से पहले निर्माण के लिए टेंडर होने की उम्मीद की जा रही है।